Since: 23-09-2009
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को कर्मयोगी साधना सप्ताह के दौरान वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी में बदलाव की रफ्तार के साथ सरकारी कामकाज को लगातार अपडेट करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि ‘नागरिक ही भगवान’ की भावना के साथ सार्वजनिक सेवाओं को अधिक सक्षम और लोगों के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है। इस पहल से सरकारी कामकाज अब नागरिक-केंद्रित बनकर नई पहचान प्राप्त कर रहा है।
कर्मयोगी साधना सप्ताह 2 से 8 अप्रैल तक मनाया जा रहा है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर कामकाज बेहतर करने और नागरिकों के प्रति संवेदनशील बनने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, पश्चिम एशिया संकट को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी की बैठक होने वाली है, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री Rajnath Singh करेंगे। बैठक में देश में LPG और उर्वरक की सप्लाई की समीक्षा की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |