Since: 23-09-2009
मौसम विभाग ने बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। यह अलर्ट सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। अगले 24 घंटों में प्रदेश का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।
बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.5°C अंबिकापुर में रहा। रायपुर में मौसम आज साफ रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान लगभग 40°C और न्यूनतम तापमान करीब 24°C के आसपास रहेगा।
Patrakar डॉ अजय खेमरिया
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |