Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडिंग पर आरपीएफ की कार्रवाई, 50 हजार का सामान जब्त
RPF cracks down on illegal vending at Durg railway station, seizes goods worth Rs 50,000

 

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध वेंडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, जिसमें कमर्शियल विभाग की लापरवाही सामने आई। 88 वेंडरों के पहचान पत्र समाप्त होने के बावजूद नए कार्ड जारी नहीं किए गए, जिससे 15 अवैध वेंडरों ने प्लेटफॉर्म पर खुलेआम व्यापार किया। जांच में स्टॉलों के बाहर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री रखी मिली, जो यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी।

आरपीएफ ने कार्रवाई में 2940 पानी की बोतलें, 96 फ्रूटी, 91 चिप्स पैकेट, 11 केक पैकेट और केला, अंगूर, खीरे जैसे फल व सब्जियां जब्त कीं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई। सभी सामग्री रेलवे के पार्सल कार्यालय को सौंप दी गई।

दुर्ग आरपीएफ प्रभारी संजिव सिन्हा ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि कमर्शियल विभाग के नियमों की अनदेखी के कारण पहचान पत्र समाप्त होने के बाद भी वेंडर सक्रिय रहे। वाणिज्य विभाग द्वारा अभियान में 10 अवैध वेंडरों को पकड़ा गया और उन्हें आरपीएफ के सुपुर्द कर कार्रवाई की गई।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.