Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रायपुर में ‘सरके चुनर तेरी’ गाने को लेकर नोरा फतेही–संजय दत्त के खिलाफ शिकायत दर्ज
Raipur , complaint,Nora Fatehi , Sanjay Dutt , song ,

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिल्म केडी: द डेविल के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। वकील अनुराग गुप्ता ने सिविल लाइन्स थाने में जाकर फिल्म के मेकर्स और कलाकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि गाने में अश्लील दृश्य और डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो समाज के नैतिक मूल्यों के खिलाफ है।

 

शिकायत में नोरा फतेही और संजय दत्त के अलावा रकीब आलम और अर्जुन जन्या सहित अन्य मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। वकील का कहना है कि गाने के बोल और दृश्य स्पष्ट रूप से यौन संकेत देते हैं और इसलिए कार्रवाई होनी चाहिए।

 

विवाद बढ़ने के बाद नोरा फतेही ने सफाई देते हुए कहा कि गाने को मूलतः कन्नड़ में शूट किया गया था, लेकिन गलत ट्रांसलेशन के कारण हिंदी वर्जन बना दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लिरिकल वीडियो में उनकी AI इमेज का उपयोग बिना अनुमति किया गया और हिंदी वर्जन रिलीज होने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई, जिससे वह खुद भी शॉक में थीं।

Priyanshi Chaturvedi 20 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.