Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
विधानसभा में उठे मुद्दे, OPS-NPS और औद्योगिक अपशिष्ट पर सरकार से जवाब तलब
Raipur , Issues raised , Assembly, Government  OPS-NPS ,industrial waste

विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने खतरनाक अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों का मामला उठाते हुए सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि राज्य में 665 ऐसे उद्योग संचालित हैं और 19 उद्योगों में ऑनलाइन एमीशन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है, जिसका खर्च संबंधित उद्योग ही उठाते हैं।

 

सत्र के दौरान अन्य मुद्दों पर भी बहस हुई। भाजपा विधायक सुनील सोनी ने छातिम वृक्ष से होने वाले संभावित नुकसान का विषय उठाया, जिस पर सरकार ने फिलहाल इसके रोपण या हटाने पर किसी तरह की रोक से इनकार किया। वहीं विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कर्मचारियों के लिए OPS और NPS के विकल्प को लेकर सवाल किया।

 

सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि करीब 2.91 लाख कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को चुना है और पूरी पेंशन व्यवस्था नियमों के तहत संचालित हो रही है। प्रश्नकाल के दौरान हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन स्थिति नियंत्रित रही और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से आगे बढ़ी।

Priyanshi Chaturvedi 20 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.