Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सुप्रीम कोर्ट की वनतारा को राहत, SIT रिपोर्ट के आधार पर याचिका खारिज
Dehli ,  Supreme Court ,relief , Vantara, dismisses plea , SIT report

सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि वहां किसी भी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है। अदालत ने कहा कि जानवरों का आयात सभी जरूरी परमिट और प्रक्रियाओं के तहत किया गया था, और बाद में सवाल उठाने से यह अवैध नहीं हो जाता। याचिका करणार्थम विरम फाउंडेशन ने दायर की थी, जिसमें केंद्र सरकार और अन्य संस्थाओं के खिलाफ निर्देश देने की मांग की गई थी।

 

कोर्ट ने अपने फैसले में पूर्व जज जस्टिस जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट को अहम आधार माना। इस रिपोर्ट में वन्यजीव संरक्षण कानून, अंतरराष्ट्रीय संधि CITES और अन्य नियमों के पालन की पुष्टि की गई थी। SIT ने 12 सितंबर 2025 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसे अदालत ने पहले ही स्वीकार कर लिया था और समिति के काम की सराहना भी की थी।

 

यह विवाद पहले भी चर्चा में रहा है, खासकर हथिनी माधुरी के वनतारा स्थानांतरण को लेकर। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश और बाद में सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद माधुरी को वहां शिफ्ट किया गया था, जिस पर कुछ जगहों पर विरोध भी हुआ। हालांकि अदालत ने साफ कर दिया है कि सभी प्रक्रियाएं कानून के अनुरूप थीं और इस मुद्दे पर पहले ही पर्याप्त सुनवाई हो चुकी है।

 

Priyanshi Chaturvedi 20 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.