Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन
Chhattisgarh, Massive demonstration , government employees

छत्तीसगढ़ में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर आज जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन होगा। यह दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान आयोजित किया जाएगा। फेडरेशन ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी एकता और लंबित मांगों का समर्थन करने की अपील की है।

 

 

फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। प्रमुख मांगों में जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता (DA) एरियर्स को GPF खाते में जोड़ना, 8, 16, 24 और 32 साल में चार स्तरीय समयमान वेतनमान, और 300 दिन अर्जित अवकाश नगदीकरण लागू करना शामिल है। इसके अलावा वेतन विसंगतियों को दूर करने, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, और शिक्षकों व सहायक अधिकारियों को समयमान वेतन देने की भी मांग की गई है।

 

प्रदर्शन में अनुकंपा नियुक्तियों का बिना शर्त लागू होना, 10% सीमा हटाना, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण, संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करना और रिक्त पदों पर जल्द भर्ती जैसी मांगें भी उठाई जाएँगी। फेडरेशन का कहना है कि कर्मचारी अपनी एकजुटता दिखाकर सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाएंगे और लंबित मुद्दों के समाधान की मांग करेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 18 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.