Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा
PM Modi expressed grief and announced financial assistance for the affected families.

इंदौर में बृजेश्वरी कॉलोनी के बंगले में आग लगने की घटना ने देशभर को झकझोर दिया। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और मकान में रखे गैस सिलेंडरों में धमाके भी हुए, जिससे स्थिति और विकराल हो गई। पुगलिया परिवार और बिहार से आए सेठिया परिवार के सदस्य आग की चपेट में आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की। पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये, जबकि घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजय वर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इस त्रासदी पर गहरा दुख जताया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आग की सूचना सुबह 4 बजे मिली और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे में घर के ऊपरी मंजिल पर सो रहे पुगलिया परिवार और ग्राउंड फ्लोर पर आए सेठिया परिवार के सदस्य प्रभावित हुए।

Priyanshi Chaturvedi 18 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.