Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मोनालिसा लव-मैरिज पर संघ ने जताया चिंता, कहा– “संस्कारों का अभाव जिम्मेदार”
Indore ,Sangh, Monalisa love marriage, "Lack of values ​​, responsible

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने प्रयागराज महाकुंभ मेले में मोनालिसा की लव मैरिज मामले पर प्रतिक्रिया दी और इसे “संस्कारों की कमी” से जोड़कर देखा। मालवा प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने कहा कि मोनालिसा सिर्फ मालवा की नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटी है, और ऐसे मामले समाज के लिए चिंतनीय हैं। उन्होंने परिवारों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि अगर बच्चों को सही संस्कार मिले, तो इस तरह की घटनाएँ कम होंगी।

 

 

डॉ. शास्त्री ने बताया कि आज परिवारों के विखंडन के कारण बच्चों को उचित संस्कार नहीं मिल पा रहे हैं। संघ ने इस समस्या को कम करने के लिए “कुटुंब प्रबोधन” कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत मालवा प्रांत में सवा लाख “कुटुंब मित्र” परिवारों से जुड़कर बच्चों में संस्कार विकसित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “लव जिहाद” जैसी घटनाएँ भी इसी संस्कारहीनता का परिणाम हैं और समाज को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

 

मामले में नया मोड़ तब आया जब महेश्वर क्षेत्र की युवती के पिता ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बेटी को बचाने की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहलाकर शादी कराई गई। इस बीच, धार भोजशाला विवाद पर संघ ने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है और अदालत का निर्णय मान्य होगा। सोशल मीडिया पर मोनालिसा का मामला तेजी से वायरल हो रहा है, और संघ की टिप्पणी के बाद परिवार, संस्कार और समाज की भूमिका पर बहस और तेज होने की संभावना है।

Priyanshi Chaturvedi 18 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.