Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भोपाल की यूनिवर्सिटी को बम धमकी फेक निकली, पुलिस ने की जांच
Bomb threat to Bhopal university turns out to be hoax, police investigate

भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल और एलएन मेडिकल कॉलेज को भेजी गई बम धमकी फर्जी साबित हुई। धमकी वाले मेल में कॉलेज परिसर में 21 बम रखने और इस्लामी समय अनुसार जौहर की नमाज के बाद (दोपहर 1:30 बजे) सीरियल ब्लास्ट करने की बात लिखी गई थी। इसी तरह अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी।

धमकी का मेल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक आईडी पर सुबह 10 बजे प्राप्त हुआ। इसके बाद पुलिस की बीडी और डीएस टीम सहित मौके पर पहुंची और सभी बिल्डिंगों की बारीकी से तलाशी ली। जेके अस्पताल में स्टाफ को बाहर किया गया और पूरे परिसर में सुरक्षा जांच की गई।

इससे पहले पीपुल्स यूनिवर्सिटी, नापतौल कार्यालय और एम्स अस्पताल को भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अब तक धमकी देने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में भी यूनिवर्सिटी को बम धमकी मिलने के बाद परिसर खाली कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

Priyanshi Chaturvedi 18 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.