Since: 23-09-2009
रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज के नाम पर एक ट्रेवल्स कारोबारी से 19.47 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित हरदीप सिंह होरा को आरोपी ने बड़ा क्लाइंट बताकर तेलीबांधा स्थित करेंसी टॉवर के को-वर्किंग स्पेस में बुलाया था। आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती ने 18,000 अमेरिकी डॉलर और 2,000 ब्रिटिश पाउंड के बदले भारतीय मुद्रा देने का झांसा दिया। जैसे ही पीड़ित विदेशी मुद्रा लेकर पहुंचा, आरोपी के साथी ने नोट गिनने की मशीन लाने का बहाना किया और रकम लेकर फरार हो गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में भी ठगी का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 4.50 लाख रुपए नकद और एक आईफोन बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |