Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
12वीं हिंदी का पेपर लीक, सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा हड़कंप
Class 12, Hindi paper, leaked, went viral, social media, causing a stir

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का दावा सामने आया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा से एक दिन पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल वायरल हो गए थे। दावा किया जा रहा है कि 13 मार्च की रात को जो सवाल सोशल मीडिया पर साझा किए गए थे, वही सवाल 14 मार्च को आयोजित हिंदी की बोर्ड परीक्षा में देखने को मिले।

 

जानकारी के मुताबिक 13 मार्च की रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर एक व्हाट्सऐप चैनल पर किसी अज्ञात महिला ने दो पन्नों में लिखे 15 सवाल भेजे। कुछ मिनट बाद उसी महिला ने एक और संदेश भेजकर छात्रों से उन सवालों को देखने के लिए कहा। अब आरोप लगाया जा रहा है कि जो सवाल उस रात शेयर किए गए थे, वे अगले दिन परीक्षा में पूछे गए सवालों से काफी हद तक मेल खाते हैं और उनका क्रम भी लगभग समान है।

 

यह मामला सबसे पहले एनएसयूआई के छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने सोशल मीडिया पर उठाया। उन्होंने वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र संगठन आंदोलन करेगा। एनएसयूआई ने सोमवार को बोर्ड कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है।

Priyanshi Chaturvedi 16 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.