Since: 23-09-2009
लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा लगाई गई शर्तों पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। अखिलेश ने हालिया घटनाक्रम को ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’ बताते हुए कहा कि जो सरकार खाने-पीने और सामाजिक मेलजोल पर बंदिशें लगाती है, वह अपनी कमजोरी छिपा रही है। उन्होंने ब्राह्मण समाज का उदाहरण देते हुए कहा कि यूपी की अहंकारी सरकार जिस समाज विशेष के मान-सम्मान को चोट पहुंचा रही है, वह बात समझदार समाज को समझ आ रही है।
अखिलेश यादव ने कोविड-19 का हवाला देकर लगाए गए प्रशासनिक नियमों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दल या किसी समाज का पारंपरिक आयोजन होता है, तो प्रशासन कोविड प्रोटोकॉल या अन्य बंदिशों का बहाना बनाकर उसे रोक देता है। वहीं भाजपा के अपने आयोजनों या बैठकों में इन नियमों का पालन कब हुआ, इसका प्रमाण सरकार दे। लखनऊ जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण और बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक लगाई है और कोविड नियमों का पालन अनिवार्य किया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |