Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, समाधान का भरोसा दिया
Collector Kunal Dudawat listened to the problems of the villagers and assured them of a solution.

कोरबा जिले के सुदूरवर्ती ग्राम नकिया में कलेक्टर कुणाल दुदावत पीवीटीजी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। आम के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और कहा, "मैं आपकी समस्याएं सुनने आया हूं। राशन मिल रहा है न? महतारी वंदन योजना की राशि खाते में आ रही है न?" इस दौरान ग्रामीणों ने बाजार शेड निर्माण, सड़क, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, विद्युतीकरण और पीएम आवास जैसी कई मांगें रखीं, जिन पर कलेक्टर ने यथासंभव शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कलेक्टर दुदावत ने किसानों को खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि बोर के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केवीके के माध्यम से ग्रामीण किसानों को प्रशिक्षण दें। इसके साथ ही कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि फरवरी माह में कुछ स्थानों पर चावल वितरण नहीं हो पाया था, इसलिए मार्च में राशन दुकानों से फरवरी का चावल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

साथ ही कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी को निर्देश दिए कि अस्पताल में रक्त जांच के लिए लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों से संवाद और निरीक्षण के माध्यम से कलेक्टर ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

Priyanshi Chaturvedi 8 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.