Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
धार्मिक शहरों में शराब दुकानें बंद, फिर भी ठेकों की लाइसेंस राशि में 19% तक बढ़ोतरी
 Liquor shops closed in religious cities, yet license fees increased by 19%

 

राज्य सरकार द्वारा धार्मिक और पवित्र क्षेत्रों में शराब दुकानों को बंद किए जाने के बावजूद संबंधित जिलों में शराब ठेकों की लाइसेंस राशि में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2025-26 के लिए हुई नीलामी में इन जिलों में ठेकों की कीमत वर्ष 2024-25 की तुलना में औसतन करीब 19 प्रतिशत तक बढ़ गई है। सरकार ने 19 नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों को पवित्र क्षेत्र घोषित कर वहां शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद वहां संचालित दुकानों को बंद कर दिया गया।

वाणिज्यिक कर विभाग के अनुसार बंद की गई दुकानों की लाइसेंस राशि को आसपास के नगरीय निकायों और पंचायत क्षेत्रों की दुकानों में समायोजित किया गया। इसके बाद वर्ष 2025-26 के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से शराब ठेकों की नई नीलामी कराई गई। इस प्रक्रिया में बोलीदाताओं के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने से कई जिलों में ठेकों की वार्षिक लाइसेंस राशि में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 13 नगरीय और 6 ग्रामीण निकाय क्षेत्रों को पवित्र क्षेत्र घोषित किया गया है, जहां शराब बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। जिलावार आंकड़ों में दतिया में 14.73 प्रतिशत, बैतूल में 18.45 प्रतिशत, उज्जैन में 20.73 प्रतिशत, मंदसौर में 15.55 प्रतिशत, पन्ना में 28.13 प्रतिशत और सतना में 15.95 प्रतिशत तक लाइसेंस राशि में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार दुकानों के पुनर्समायोजन और ई-टेंडर प्रक्रिया के कारण नीलामी में प्रतिस्पर्धा बढ़ी, जिससे राजस्व में वृद्धि हुई है।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.