Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने UPSC में हासिल की 56वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान
Rewa,daughter Sameeksha Dwivedi secured 56th rank,UPSC, bringing glory, district

 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होते ही रीवा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने परीक्षा में 56वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और रिश्तेदारों में गर्व और उत्साह का माहौल है।

समीक्षा के मामा गोपाल कृष्ण तिवारी के अनुसार उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार प्रयास का बड़ा योगदान है। समीक्षा ने कई वर्षों तक दिन-रात मेहनत कर इस कठिन परीक्षा की तैयारी की। इससे पहले वे दो बार इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन अंतिम सूची में स्थान नहीं बना सकीं। पिछले वर्ष वे मात्र आठ अंकों से चयन से चूक गई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार सफलता हासिल कर अपना सपना पूरा कर लिया।

समीक्षा की शुरुआती पढ़ाई इंदौर में हुई। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक किया और आगे की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से पूरी की। उनके पिता श्रीनिवास द्विवेदी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल में क्षेत्रीय अधिकारी हैं और उनका पैतृक गांव मऊगंज जिले का डगदुआ है। समीक्षा की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो लगातार मेहनत और संघर्ष के दम पर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.