Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर बवाल
Chaos on stage during Bhoomi Pujan ceremony

छत्तीसगढ़ केसूरजपुर जिला के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के धोंधा गांव में आयोजित कृषि महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लात-घूंसे तक पहुंच गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण और कार्यकर्ता इस घटनाक्रम से हैरान रह गए और कुछ देर के लिए आयोजन बाधित हो गया।

 

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्रीरामविचार नेताम  और प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्टेमौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल और प्रदेश पदाधिकारी अनुप गुप्ता के समर्थकों के बीच लंबे समय से चली आ रही अंदरूनी खींचतान इस मंच पर खुलकर सामने आ गई। पहले तीखी नोकझोंक हुई, फिर धक्का-मुक्की और आखिरकार मारपीट शुरू हो गई, जिसके बाद अन्य नेताओं को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा।

 

अचानक हुए हंगामे के कारण भूमि पूजन कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हुई और कार्यक्रम दोबारा शुरू किया गया, लेकिन घटना ने पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी की चर्चाओं को हवा दे दी। विकासात्मक कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुई इस मारपीट ने राजनीतिक अनुशासन और संगठनात्मक एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 3 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.