Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ऑनलाइन iPhone ऑर्डर, पार्सल में निकला सिर्फ चार्जर
Ordered an iPhone online, parcel contained only a charger

मध्यप्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया नेहा नगर निवासी उत्कर्ष मिश्रा ने वर्ष 2023 में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से करीब 76,097 रुपये कीमत का Apple iPhone ऑर्डर किया था। डिस्काउंट के बाद उन्होंने फोन को चार्जर सहित ईएमआई पर फाइनेंस कराया और 1,832 रुपये प्रोसेसिंग फीस भी जमा की। डिलीवरी 18 अक्टूबर तक होनी थी, लेकिन 14 अक्टूबर को उन्हें सिर्फ चार्जर का पार्सल मिला और बताया गया कि मोबाइल बाद में पहुंचेगा। इसके बाद बिना सहमति के ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया और प्रोसेसिंग फीस काटकर शेष राशि लौटा दी गई।

 

फोन न मिलने और चार्जर का भुगतान मांगने पर परेशान होकर उत्कर्ष ने जिला उपभोक्ता विवाद परितोषण आयोग में शिकायत दर्ज कराई। कंपनी की ओर से चार्जर का भुगतान करने और सिविल खराब होने की चेतावनी दिए जाने के बाद उन्होंने 1 नवंबर 2023 को संबंधित राशि भी जमा कर दी। मामले की सुनवाई में पाया गया कि ऑर्डर कंपनी की गलती से रद्द हुआ था, जिसे सेवा में कमी माना गया।

 

आयोग ने कंपनी को आदेश दिया कि वह 15 दिन के भीतर ग्राहक से चार्जर वापस लेकर उसकी कीमत 3,504 रुपये और प्रोसेसिंग फीस 1,832 रुपये, कुल 5,336 रुपये 6 प्रतिशत ब्याज सहित लौटाए। इसके अलावा मानसिक प्रताड़ना और सेवा में कमी के लिए 5,000 रुपये तथा 2,000 रुपये परिवाद व्यय के रूप में दो माह के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं

Priyanshi Chaturvedi 3 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.