Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बड़ा तालाब पर सख्त सीमांकन, VIP इमारतों समेत 25 से अधिक निर्माण चिह्नित
Strict demarcation at Bada Talab, over 25 structures, including VIP buildings, marked

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की लाइफलाइन माने जाने वाले बड़ा तालाब की सीमा तय करने के लिए चल रहे सीमांकन अभियान में चौंकाने वाले अतिक्रमण सामने आए हैं। नायब तहसीलदार के.के. पंडोले के नेतृत्व में राजस्व अमले ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कार्रवाई की। 50 मीटर कैचमेंट क्षेत्र में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को आवंटित शासकीय बंगला, के.के. हाउस, गुलबाग लॉन और आईएएस मुजीबउर्रहमान के बंगले का हिस्सा सहित 25 से अधिक निर्माणों को चिह्नित कर लाल निशान लगाए गए।

 

सीमांकन के दौरान राजस्व टीम खानूगांव स्थित कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के इंदिरा प्रियदर्शनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स पहुंची। फुल टैंक लेवल से 50 मीटर कैचमेंट दायरा तय करने पर शैक्षणिक संस्थान का हिस्सा दायरे के पास पाया गया, जहां लाल निशान लगाकर सीमा निर्धारित की गई। इसके अलावा कांग्रेस नेता अरुणेश्वर सिंहदेव की जमीन का कुछ हिस्सा भी कैचमेंट में मिला, जहां खेती की जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व में कीचड़ और दलदल के कारण स्पष्ट सीमांकन नहीं हो सका था, लेकिन अब सीमा तय कर सूची तैयार की जा रही है।

 

राजस्व अमले को सेना के वाटर स्पोर्ट सेंटर के आगे पक्के मकान, बाउंड्री वाल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्री और करीब दो एकड़ में बन रहा एक बड़ा फार्महाउस भी कैचमेंट क्षेत्र में मिला। निर्माण स्थल पर मजदूर काम करते पाए गए, जिसे अब तक का सबसे बड़ा अतिक्रमण बताया गया है और इसे हटाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, खानूगांव क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक अवैध मकान, झुग्गियां और एक धार्मिक स्थल का हिस्सा भी कैचमेंट में चिह्नित किया गया है। बैरागढ़ वृत्त के एसडीएम रविशंकर राय के अनुसार, सूची तैयार कर टास्कफोर्स समिति में चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 28 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.