Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एफआईआर दर्ज न होने पर गरमाई सियासत, राज ठाकरे ने सरकार से पूछा
Politics heats,non-registration,FIR, Raj Thackeray questions,government

दिवंगत नेता अजित पवार के कथित विमान हादसे की सीबीआई जांच और संबंधित कंपनी पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने बारामती पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद रोहित पवार ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मुलाकात के बाद राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि एफआईआर दर्ज न होना कई तरह के संदेह पैदा करता है।

 

राज ठाकरे ने दावा किया कि अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में शिकायत देने की कोशिश की गई, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एक अधिकारी एफआईआर लिख रहे थे, लेकिन बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामला रोक दिया गया। ठाकरे ने कहा कि यदि परिवार शिकायत दर्ज कराना चाहता है तो सरकार को बाधा नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने विमान हादसे के ब्लैक बॉक्स का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे शंका और गहराती है।

 

राज ठाकरे ने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि पारदर्शिता का सवाल है। उन्होंने मांग की कि विधानसभा और लोकसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाया जाए। उनका कहना था कि अगर एक विधायक की शिकायत तक दर्ज नहीं की जाती, तो आम नागरिकों का क्या होगा। उन्होंने सुनेत्रा पवार से इस मामले पर खुलकर बोलने और मुख्यमंत्री से स्पष्ट बयान देने की मांग की। ठाकरे ने सवाल दोहराया कि आखिर एक एफआईआर दर्ज करने में सरकार को किस बात का डर है।

Priyanshi Chaturvedi 28 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.