Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पीएम मोदी के इजरायल दौरे के बाद ईरान पर हमले की आशंका
Fears, attack ,Iran after, PM Modi

हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के बाद ईरान पर हमला हो सकता है। उनका बयान ऐसे समय आया है जब जेनेवा में ईरान और अमेरिका के बीच तीसरे दौर की बातचीत प्रस्तावित है। अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनॉल्ट ट्रैम्प नेकहा है कि वे कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देंगे। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लगातार ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते रहे हैं।

 

ओवैसी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने फिलिस्तीन के प्रति भारत के ऐतिहासिक समर्थन से समझौता किया है। उन्होंने गाजा की स्थिति को नरसंहार करार देते हुए नेतन्याहू को युद्ध अपराधी बताया और कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री का यह दौरा देश की पारंपरिक विदेश नीति के विपरीत है। उनके मुताबिक, भारत हमेशा से फिलिस्तीनी अधिकारों का समर्थक रहा है और मौजूदा रुख उस नीति से अलग दिखाई देता है।

 

इधर कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के दौरे पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता Jairam Ramesh और Priyanka Gandhi Vadra ने ऐतिहासिक संदर्भों का हवाला देते हुए फिलिस्तीन के समर्थन की बात दोहराई। इस बीच भारत और इजरायल के बीच रक्षा और व्यापार समझौतों, जिनमें एडवांस ड्रोन और आयरन डोम तकनीक से जुड़े करार शामिल हो सकते हैं, पर हस्ताक्षर की संभावना जताई जा रही है, जिससे दोनों देशों के रणनीतिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।

Priyanshi Chaturvedi 26 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.