Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शरद पवार अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
Sharad Pawar hospitalised, condition stable

शरद पवार को हल्के डिहाइड्रेशन के कारण पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार 85 वर्षीय नेता की हालत स्थिर है और उन्हें आवश्यक तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। रूबी हॉल अस्पताल ने बयान जारी कर कहा कि पवार की स्थिति फिलहाल ठीक है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

 

पवार की बेटी और सांसद Supriya Sule ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें फॉलो-अप जांच और हाइड्रेशन के लिए अस्पताल में रखा गया है। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद भी किया। अस्पताल के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरवेज़ ग्रांट और फिजिशियन डॉ. अभिजीत लोढ़ा उनके उपचार की निगरानी कर रहे हैं।

 

पिछले कुछ हफ्तों में यह दूसरी बार है जब पवार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले उन्हें सीने में संक्रमण के कारण भर्ती किया गया था। पार्टी के नेता अंकुश काकड़े ने कहा कि पवार स्वयं अपने राज्यसभा कार्यकाल और भविष्य के राजनीतिक फैसलों का निर्णय लेंगे। फिलहाल यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि पवार धीरे-धीरे सक्रिय संसदीय राजनीति से दूरी बना सकते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.