Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
संसद में गतिरोध के बीच ओम बिरला से मिले राहुल गांधी
new delhi, Rahul Gandhi, Om Birla amidst
नई दिल्ली । संसद में जारी गतिरोध के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संसद भवन परिसर में सोमवार को मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उम्मीद जतायी कि विपक्षी सदस्यों को मंगलवार को अपनी बात रखने की अनुमति दी जाएगी। राहुल ने कहा कि विपक्ष चर्चा चाहता है और अब देखना है कि सरकार क्या रुख अपनाती है।
बिरला से राहुल की यह मुलाकात उस समय हुई जब लोकसभा में बजट पर चर्चा से पहले उनको अन्य विषय पर आसन से बोलने की अनुमति नहीं मिलने के बीच कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
राहुल ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''पूर्व थल सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे की किताब का मुद्दा उठने के बाद सरकार ने उन्हें बोलने से रोका। तीन-चार बार उन्हें बोलने नहीं दिया गया। पहले कहा गया कि किताब का हवाला नहीं दे सकते, फिर पत्रिका का हवाला भी नहीं देने दिया गया। रक्षा मंत्री ने कहा कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है, जबकि किताब प्रकाशित हो चुकी है और विपक्ष के पास उसकी प्रति भी मौजूद है।''
कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया, जबकि सत्ता पक्ष के एक सदस्य ने कई किताबों का हवाला देते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं और उस पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई। विपक्षी सांसदों का निलंबन भी एक बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा विपक्षी सदस्यों पर प्रधानमंत्री को धमकी देने वाले आरोप पूरी तरह गलत हैं। राहुल ने कहा कि अगर किसी ने प्रधानमंत्री पर हमला करने की बात कही है तो तुरंत एफआईआर दर्ज कर उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए।
इस मुलाकात से पहले राहुल ने लोकसभा में कहा था कि वे आज लोकसभा अध्यक्ष से मिले थे और उन्हें व्यक्तिगत रूप से बोलने का आश्वासन दिया गया था। बजट चर्चा से पहले कुछ मुद्दे उठाने की अनुमति मांगी थी।
MadhyaBharat 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.