Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस MLA गणेश घोघरा का बड़ा आरोप, मंत्री के बेटे के नाम 52 बीघा जमीन घोटाले का दावा
Congress MLA Ganesh Ghogra alleges a 52-bigha land scam involving the minister

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा ने जिले के प्रभारी और टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री खराड़ी द्वारा हाल ही में घोघरा पर जमीन घोटाले के आरोप लगाए जाने के बाद विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में पलटवार किया। घोघरा ने आरोप लगाया कि बांसवाड़ा के दानपुर क्षेत्र में मंत्री के बेटे के नाम 52 बीघा जमीन का घोटाला किया गया है और इसकी निष्पक्ष जांच सबसे पहले कराई जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी भाजपा और आरएसएस के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए सरकार बदलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

विधायक घोघरा ने भ्रष्टाचार के अन्य आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री के करीबी लोग पैसों की वसूली में लिप्त हैं। उन्होंने दावा किया कि मां-बाड़ी केंद्रों में नौकरी लगवाने के नाम पर भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये वसूले हैं। साथ ही टीएडी विभाग में गैर-जनजाति नियुक्तियों पर भी सवाल खड़े किए। अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर घोघरा ने कहा कि ये मामले जमीन घोटाले से जुड़े नहीं हैं, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के कारण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री खराड़ी सच छिपाकर झूठे बयान दे रहे हैं।

 

वहीं, टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज जमीन को नियमानुसार खरीदा है और उस पर किसी तरह का अवैध कब्जा नहीं है। मंत्री के अनुसार बांसवाड़ा प्रशासन इस मामले की जांच पहले ही कर चुका है और रिकॉर्ड उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि विधायक चाहें तो दोबारा जांच कराई जा सकती है। मंत्री ने घोघरा पर भी आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने अधिकारियों पर जबरन जमीन के पट्टे बनाने का दबाव डाला था। भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि यदि विधायक के पास किसी भी तरह के सबूत हैं तो सामने रखें, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.