Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
Budget 2026 पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान
Raipur , Political turmoil,  Chhattisgarh, over Budget 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करता है। उन्होंने कहा कि बजट सार्वजनिक निवेश, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोजगार सृजन को गति देकर आर्थिक विकास को नई दिशा देगा।

 

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को मजबूत करता है। आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा निवेश और शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विस्तार से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

 

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बजट पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के माइनिंग कॉरिडोर को चहेते उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार खनन से राज्य पहले ही प्रभावित है और अब इस फैसले के जरिए पूरे छत्तीसगढ़ को “बेचने” की कोशिश हो रही है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि गरीबों के लिए पक्के मकानों को लेकर बजट बढ़ाया गया है।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.