Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित
Ujjain,  international airport, over 300 acres ,  land ,acquired

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाए जाने की तैयारी है। जिला प्रशासन ने शासन को संशोधित प्रस्ताव भेजा है, जिसे मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पहले यहां केवल एटीआर-72 श्रेणी के विमानों के संचालन की योजना थी, लेकिन अब एयरपोर्ट को बड़े और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की तैयारी की जा रही है। इसे सिंहस्थ-2028 से पहले शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

उज्जैन-देवास मार्ग पर स्थित दताना-मताना हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। 1 नवंबर 2025 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू साइन हुआ था, जिसके बाद निर्माण प्रक्रिया तेज हुई। अब शासन की ओर से बोइंग सी-20 जैसे बड़े विमानों के संचालन का प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे एयरपोर्ट को नया विस्तार मिलेगा।

 

सिंहस्थ-2028 को देखते हुए एयरपोर्ट विस्तार की योजना बनाई गई है, जिससे क्षेत्र को धार्मिक के साथ-साथ व्यावसायिक लाभ भी मिलेगा और इंदौर पर निर्भरता कम होगी। पहले 241 एकड़ जमीन की जरूरत थी, जिसे बढ़ाकर अब 300 एकड़ से अधिक किया जाएगा। रनवे की लंबाई 1800 मीटर से बढ़ाकर 3600 मीटर करने का प्रस्ताव है। केंद्र सरकार ने पहले ही 45 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि स्वीकृत की है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.