Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में AAP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने दिया इस्तीफा
Raipur ,  AAP , setback , Chhattisgarh, state president , Gopal Sahu resigns

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोपाल साहू ने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। इस अचानक फैसले से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और AAP को इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

गोपाल साहू ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र के माध्यम से भेजा है। हालांकि, उन्होंने इस्तीफे में किसी भी तरह का कारण नहीं बताया है, जिससे उनके फैसले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी के भीतर और बाहर इस कदम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

 

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद करीब दो वर्ष पहले गोपाल साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनसे पहले कोमल हुपेंडी के इस्तीफे के बाद उन्हें यह पद मिला था। इस्तीफे के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि साहू कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं, क्योंकि वे पहले भी कांग्रेस से जुड़े रह चुके हैं। फिलहाल, आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Priyanshi Chaturvedi 30 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.