Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
27% OBC आरक्षण पर फिर संकट, सुनवाई टलने से आंदोलन की तैयारी
Madhya pradesh , 27% OBC reservation , postponed, preparations ,  agitation underway

मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मामला एक बार फिर अधर में लटक गया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर होने वाली सुनवाई टल गई, जिसके बाद अब अगली सुनवाई 4 फरवरी को संभावित है। लगातार तारीख आगे बढ़ने से ओबीसी महासभा में नाराजगी बढ़ गई है और संगठन ने एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाने के संकेत दिए हैं। इसे लेकर महासभा की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

 

ओबीसी महासभा का कहना है कि अब सिर्फ अदालत की तारीखों का इंतजार नहीं किया जाएगा। यदि जल्द कोई ठोस फैसला नहीं आता है तो आंदोलन किया जाएगा। महासभा के पदाधिकारियों के अनुसार, आरक्षण से जुड़े इस मामले में हो रही देरी ने ओबीसी समाज के धैर्य की परीक्षा ले ली है और इसे उनके संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा माना जा रहा है।

 

वहीं सरकार की ओर से सफाई दी गई है कि सुप्रीम कोर्ट में उसका पक्ष रखा गया। सुनवाई के दौरान एएसजी केएम नटराज, स्टैंडिंग काउंसिल और एएजी ने अदालत में तथ्य प्रस्तुत किए। हालांकि, ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य लोकेंद्र गुर्जर का आरोप है कि सरकार ने कोई ठोस और प्रभावी पक्ष नहीं रखा, जिससे 13 प्रतिशत होल्ड हटाने की दिशा में फैसला नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन अनिवार्य हो गया है और जल्द ही इसकी तारीख घोषित की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 30 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.