Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Madhya Pradesh ,administrative reshuffle , in MP, 14 IPS officers transferred

मध्यप्रदेश में गृह विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। भोपाल कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा की जगह अब संजय कुमार को नियुक्त किया गया है। वहीं हरिनारायण चारी मिश्रा को पुलिस आयुक्त पद से हटाकर आईजी एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

 

नए आदेशों के तहत उज्जैन रेंज के आईजी उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं परिवहन आयुक्त बनाया गया है। पंकज कुमार श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी सीआईडी और स्पेशल डीजी सतर्कता, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी और प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन नियुक्त किया गया है। केपी वेंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं और एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

इसके अलावा अभय सिंह को आईजी भोपाल देहात से हटाकर आईजी योजना पीएचक्यू बनाया गया है। डी श्रीनिवास वर्मा को एडीजी नारकोटिक्स और एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विवेक शर्मा को एडीजी पीटीआरआई पीएचक्यू, अंशुमान यादव को संचालक खेल एवं युवक कल्याण विभाग तथा राकेश गुप्ता को एडीजी एवं आईजी उज्जैन रेंज नियुक्त किया गया है। वहीं संजय तिवारी को आईजी भोपाल देहात, चैत्रा एन को आईजी शहडोल और ललित शाक्यवार को आईजी बालाघाट जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Priyanshi Chaturvedi 29 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.