Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक
Raipur ,  President,  Medal , 25 police officers , personnel , Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 25 अधिकारी और कर्मियों को उत्कृष्ट, सराहनीय और वीरतापूर्ण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर की गई है। सभी चयनित अधिकारी-कर्मियों को 26 जनवरी 2026 को रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

 

केंद्रीय गृह विभाग के अनुसार, महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए आईजी ध्रुव गुप्ता, एसएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर, सेनानी श्वेता राजमणी, एसपी कोरिया रवि कुमार कुर्रे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मी चयनित किए गए हैं। इन अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

 

इसके अलावा सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले 14 अधिकारी और कर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया जाएगा। इनमें शहीद एएसआई रामूराम नाग, आरक्षक कुंजाम जोगा और वंजाम भीमा सहित अन्य जवान शामिल हैं। इन सम्माननों के जरिए राज्य के पुलिस बल की सेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 25 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.