Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्यप्रदेश - उत्तरप्रदेश के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Special , trains,  runs,  betweenm  Madhya Pradesh, Uttar Pradesh.

गणतंत्र दिवस के आसपास घर जाने और दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए भोपाल-हजरत निजामुद्दीन-भोपाल के बीच 2-दिन की स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह फैसले बीना रेलवे जंक्शन समेत रास्ते में पड़ने वाले कई बड़े स्टेशनों के यात्रियों को सफर में आसानी प्रदान करेगा।

 

सौरभ कटारिया, सीनियर डीसीएम, ने बताया कि ट्रेन संख्या 02155 भोपाल-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 26 जनवरी को रात 8 बजे भोपाल से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बीना 21:55 बजे, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी 00:05 बजे, आगरा कैंट 03:20 बजे और मथुरा 04:20 बजे पहुंचेगी और सुबह 07:20 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02156 हजरत निजामुद्दीन-भोपाल स्पेशल 25 एवं 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी।

 

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 5 तृतीय वातानुकूलित (यूएसी), 2 इकोनॉमी 3एसी, 5 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी और 1 जनरेटर कार शामिल हैं। ट्रेन दोनों दिशाओं में बीना, झांसी, आगरा कैंट और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि गणतंत्र दिवस के दौरान यात्रा की योजना बनाते समय इस सुविधा का लाभ अवश्य उठाएँ और समय व स्टॉपेज की जानकारी स्टेशन या आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।

 

Priyanshi Chaturvedi 25 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.