Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
MP: अरेरा हिल्स में पेड़ कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन
Bhopal ,MP, Chipko movement

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विकास बनाम पर्यावरण की बहस एक बार फिर तेज हो गई है। अरेरा हिल्स इलाके में सैकड़ों पुराने पेड़ों की कटाई की तैयारी के विरोध में नापतौल विभाग के कर्मचारी और पर्यावरण प्रेमी सड़कों पर उतर आए हैं। नापतौल विभाग परिसर में 150 से ज्यादा और मेट्रो परियोजना के तहत पुल बोगदा के पास करीब 180 पेड़ काटे जाने की योजना है। इनमें 35 से 50 साल पुराने कटहल, आम, अमरूद, पीपल और नीम जैसे पेड़ शामिल हैं।

 

यह विरोध 64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार मंजिला सरकारी भवन को लेकर हो रहा है, जिसे चार विभागों के लिए प्रस्तावित किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जिन विभागों के लिए भवन बनाया जा रहा है, उनमें से अधिकांश के पास पहले से अपने कार्यालय हैं और सिर्फ एक विभाग किराए के भवन में संचालित हो रहा है। आरोप है कि जगह की कमी का हवाला देकर कर्मचारियों को पहले ही अन्य स्थानों पर भेज दिया गया था, जबकि अब उसी परिसर में दूसरे विभागों को शिफ्ट किया जा रहा है।

 

गुरुवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर, पेड़ों से लिपटकर और नारेबाजी कर ‘चिपको आंदोलन’ की तर्ज पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी कीमत पर पेड़ों की कटाई नहीं होने दी जाएगी और भवन निर्माण का प्रस्ताव वापस लिया जाना चाहिए। नापतौल विभाग के नियंत्रक बृजेश सक्सेना ने कहा कि निर्माण वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा किया जाना है और पेड़ कटेंगे या नहीं, इसका फैसला संबंधित एजेंसी करेगी, जबकि कर्मचारी संगठन वैकल्पिक सरकारी जमीन पर भवन निर्माण की मांग कर रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 23 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.