Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
होली और दिवाली पर महिलाओं के बैंक खातों में DBT के जरिए फ्री गैस सिलेंडर का भुगतान
Dehli ,Free gas cylinders,  women , DBT  , bank accounts ,  Holi ,Diwali

दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली पर राजधानी की महिलाओं को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। बढ़ती रसोई गैस की कीमतों को देखते हुए सरकार ने यह योजना लागू की है, जिसके तहत महिलाओं को इन दो प्रमुख त्योहारों पर फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। सिलेंडर सीधे नहीं दिया जाएगा, बल्कि उसकी पूरी कीमत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

 

मंगलवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने इस योजना को औपचारिक मंजूरी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके लिए 300 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दी गई। यह योजना भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों का हिस्सा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे ताकि लाभार्थियों की सूची तैयार की जा सके और भुगतान प्रक्रिया समय पर शुरू हो।

 

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पहला फ्री गैस सिलेंडर होली के अवसर पर लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। साल का दूसरा मुफ्त सिलेंडर दिवाली के मौके पर दिया जाएगा। योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके पास वैध राशन कार्ड है और जो सरकार की पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और घरेलू बजट पर बोझ कम करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

Priyanshi Chaturvedi 21 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.