Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नवा रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच की तैयारियां तेज
Nava Raipur  , Preparations , India-New , Zealand ,T20 match

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्टेडियम की 10 पिचों में से 5 नंबर की सेंट्रल पिच को मैच के लिए तैयार किया गया है, जबकि कॉर्नर 1-2 और 9-10 नंबर की पिचें दोनों टीमों के अभ्यास के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। मैदान को तैयार करने में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी का उपयोग किया जा रहा है और करीब 40 सदस्यीय टीम ग्राउंड तैयार करने में जुटी है।

 

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 22 जनवरी को चार्टर प्लेन से रायपुर पहुंचेंगी और शाम को अभ्यास करेंगी। इसके बाद 23 जनवरी की सुबह भी दोनों टीमें अभ्यास में उतर सकती हैं। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 से अधिक निजी गार्ड और बाउंसर तैनात किए जाएंगे, वहीं पार्किंग की जिम्मेदारी एनआरडीए और खिलाड़ियों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन संभालेगा।

 

टिकट बुकिंग अभी भी जारी है, 6 नंबर की जनरल स्टैंड और 2 लोअर स्टैंड के टिकट शेष हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ बैठक कर स्टेडियम में आवश्यक सुविधाएं, आपदा प्रबंधन, मेडिकल सुविधा और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आम जनता को बचाव उपायों के प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करने की भी बात कही गई।

Priyanshi Chaturvedi 20 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.