Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ सरकार की नई पर्यटन नीति: बस्तर, जशपुर और सरगुजा होंगे प्रमुख पर्यटन हब
 Chhattisgarh , government, tourism policy,  Bastar, Jashpur and Surguja

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए नई पर्यटन नीति लागू करने जा रही है। नीति में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत पर्यटन स्थलों के विकास और संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पहले चरण में बस्तर, जशपुर और सरगुजा के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। नीति में इको-टूरिज्म को प्राथमिकता दी जाएगी और होम-स्टे, होटल, एडवेंचर स्पोर्ट्स व वेलनेस सेंटर जैसी परियोजनाओं के लिए सब्सिडी दी जाएगी।

 

राज्य सरकार निजी निवेश को आकर्षित कर पर्यटकों के लिए आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं से लैस होटल, रिसॉर्ट और अन्य पर्यटन अधोसंरचना विकसित करेगी। नीति के तहत युवा वर्ग को आकर्षित करने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जाएगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। सामान्य क्षेत्रों में 45 प्रतिशत और आदिवासी या माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में 10 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा।

 

बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, वन क्षेत्र, पौराणिक स्थल और समृद्ध संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए विशेष परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। गंगरेल बांध पर लेजर टूरिज्म, दंतेवाड़ा, चित्रकोट और मैनपाट में धार्मिक, इको, एथनिक और हेरिटेज पर्यटन, तथा प्राकृतिक चिकित्सा और वेलनेस केंद्रों का विकास किया जाएगा। नई नीति अगले वित्तीय वर्ष से लागू होगी और इसका उद्देश्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना और स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है।

Priyanshi Chaturvedi 18 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.