Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
लॉरेंस गैंग पर बड़ी कार्रवाई: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वांटेड शूटर को किया गिरफ्तार
Dehli ,  Lawrence gang, Delhi Police , Crime Branch , arrests wanted shooter

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में संगठित अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक वांटेड शूटर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंग के सक्रिय सदस्य प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से दबोचा है। आरोपी पर रंगदारी, फायरिंग और अवैध हथियारों की सप्लाई जैसे गंभीर आरोप हैं।

 

यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई। एंटी गैंगस्टर स्क्वाड (AGS) की टीम ने 16 जनवरी को उत्तम नगर में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू, उम्र करीब 23 वर्ष, उत्तर प्रदेश के आगरा का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ राजस्थान में कई संगीन मामले दर्ज हैं।

 

जांच में खुलासा हुआ है कि मार्च 2025 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राजस्थान के गंगानगर जिले में एक व्यवसायी से 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपी को फायरिंग कर दहशत फैलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। मई 2025 में व्यवसायी पर फायरिंग की घटना के बाद एफआईआर दर्ज की गई। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने गैंग के लिए हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई शुरू कर दी थी। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Priyanshi Chaturvedi 18 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.