Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राहुल गांधी का इंदौर दौरा :प्रशासन ने बैठक को नहीं दी मंजूरी
Indore ,Rahul Gandhi, visit , administration , permission ,meeting

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सिर्फ बॉम्बे अस्पताल और भागीरथपुरा में दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। प्रशासन ने इंदौर में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित बैठक की अनुमति नहीं दी। इस बैठक में लगभग एक हजार लोगों के शामिल होने की योजना थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले ने बताया कि अनुमति न मिलने के कारण दौरा सीमित कार्यक्रमों तक सीमित किया गया है।

 

राहुल गांधी इंदौर पहुंचने के बाद सबसे पहले बॉम्बे अस्पताल जाएंगे, जहां दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह भागीरथपुरा जाएंगे और वहां मृतकों के परिवारों से हालात का जायजा लेंगे। जिला प्रशासन ने राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 से 31 जनवरी 2026 तक चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन मनरेगा कानून में बदलाव, कानूनी अधिकारों से वंचित होने और इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में किया जाएगा। प्रदेशभर में उपवास, धरना और विरोध प्रदर्शन के जरिए पार्टी सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 16 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.