Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में विकास कार्यों की दी सौगात
Jashpur , Chief Minister Sai,  inaugurated development projects

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान जिले को 122 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने बगीचा विकासखंड में 2.43 करोड़ रुपये की लागत से बने 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया, जिसे वनांचल और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा सहित करीब दो लाख की आबादी के लिए जीवनरेखा बताया। इस केंद्र में जनरल सर्जरी, ईएनटी, शिशु, स्त्री व अस्थि रोग सहित विशेषज्ञ सेवाएं और आधुनिक लैब सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही 100 मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की स्वीकृति दी गई है।

 

इसी परिसर में मुख्यमंत्री ने मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ किया, जहां सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने हजारों लोगों की जांच, निःशुल्क दवाएं और आवश्यक रेफरल की व्यवस्था की। बगीचा में आयोजित उज्ज्वला महोत्सव के दौरान 2 हजार से अधिक महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और आत्मसम्मान मिला है। इस मौके पर मुद्रा योजना के तहत युवाओं को रोजगार के लिए ऋण चेक भी दिए गए।

 

मुख्यमंत्री साय ने बगीचा में 110.47 करोड़ रुपये की लागत से 46 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया, जिनमें सड़कें, पुल, आर्चरी अकादमी परिसर और ग्रामीण संपर्क मार्ग शामिल हैं। वहीं फरसाबहार विकासखंड के पमशाला में 12.22 करोड़ रुपये के 12 कार्यों की घोषणा की गई, साथ ही सामाजिक भवनों और एनीकट के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाना है, ताकि जशपुर सहित सरगुजा अंचल विकास की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़े।

Priyanshi Chaturvedi 16 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.