Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कुम्हारी टोल प्लाजा होगा बंद, रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी बड़ी राहत
 Kumhari , toll plaza ,closed,  Raipur, traffic situation

राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था में बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा की है कि जून 2026 से कुम्हारी टोल प्लाजा पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इससे रायपुर, दुर्ग-भिलाई और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। एनएचएआई और अन्य विभागों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने बताया कि दुर्ग–आरंग बायपास के शुरू होते ही टोल संचालन समाप्त कर दिया जाएगा।

 

सांसद अग्रवाल ने अधिकारियों को मार्च 2026 के बाद किसी भी नए टोल टेंडर को मंजूरी न देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अक्टूबर 2026 से भारतमाला एक्सप्रेस-वे की शुरुआत होगी, जिससे रायपुर को आधुनिक एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

 

बैठक में राजधानी और आसपास के इलाकों में चल रही सड़क, ओवरब्रिज, अंडरपास और एलिवेटेड रोड परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कचना ओवरब्रिज को मार्च 2026 तक पूरा करने, तेलीबांधा–जोरा ओवरब्रिज को वीआईपी रोड से जोड़ने और भनपुरी से जोरा तक एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही वीआईपी चौक, रिंग रोड और पंडरी क्षेत्र में जाम से राहत के लिए नए ग्रेड सेपरेटर, पुल और अंडरपास की योजनाओं पर काम तेज करने के निर्देश दिए गए। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से राजधानी को ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से स्थायी राहत दिलाई जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 16 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.