Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अतिक्रमण विवाद: 4 पीएम आवास समेत 7 घरों को नोटिस
Raipur , Encroachment dispute,  Notices issued, houses, PM Awas Yojana houses

रायपुर के खपरी गांव में एनआरडीए (NRDA) द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी नोटिस से विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के करीब 7 घरों को अतिक्रमण बताकर हटाने की तैयारी की जा रही है, जिनमें से 4 मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठकर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

 

स्थानीय निवासी लोकनाथ बारले ने बताया कि वे और उनका परिवार पिछले 50 वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं और उनके पास भूमि का वैध पट्टा भी मौजूद है। उनका आरोप है कि एनआरडीए उनकी जमीन तो ले रहा है, लेकिन बदले में न तो नई जमीन दी जा रही है और न ही पुनर्वास की कोई व्यवस्था की जा रही है। 9 दिसंबर 2025 को एनआरडीए द्वारा भेजे गए नोटिस का लिखित जवाब देने के बावजूद अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर उचित विचार और समाधान नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं, स्थिति को देखते हुए आज एनआरडीए द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 15 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.