Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सीएमडीसी और खनिज विभाग की प्रेस वार्ता
Raipur ,CMDC , Mining Department , press conference

त्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएमडीसी) और एनएमडीसी के संयुक्त उपक्रम एनसीएल द्वारा बैलाडिला डिपॉजिट 4 और डिपॉजिट 13 में 2026 से उत्पादन शुरू होगा। दोनों परियोजनाओं से अधिकतम उत्पादन की स्थिति में राज्य सरकार को 7,000 करोड़ रुपये और सीएमडीसी को 3,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही क्षेत्र में रोजगार और विकास के अवसर भी सृजित होंगे। प्रेस वार्ता में सीएमडीसी अध्यक्ष सौरभ सिंह और खनिज सचिव पी. दयानंद ने वर्तमान खनिज स्थिति, भविष्य की कार्ययोजनाएं और राज्य में खनिज आधारित उद्योगों को खनिज आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयासों की जानकारी साझा की।

 

सीएमडीसी वर्तमान में टिन, बाक्साइट, लौह अयस्क, कॉपर, हीरा, मैग्नीज, कोरण्डम, डोलोमाइट और कोयला जैसे 9 प्रमुख खनिजों के खनन और अन्वेषण में सक्रिय है। बस्तर क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों के लिए टिन अयस्क की खरीदी और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली आरंभ की गई है। इसके अलावा क्रिटिकल मिनरल के अन्वेषण में बलरामपुर जिले में सैग्नीज और ग्रेफाइट, महासमुंद में हीरा, बीजापुर में कोरण्डम और मोहला मानपुर में कॉपर परियोजनाएं प्रगति पर हैं। सीएमडीसी ने पारदर्शी नीलामी (MSTC) के माध्यम से राज्य में खनिज उत्खनन और बिक्री में नए मानक स्थापित किए हैं, जिससे राज्य और निगम दोनों को राजस्व और लाभ प्राप्त हो रहा है।

 

सीएमडीसी की भविष्य की कार्ययोजनाओं में लौह अयस्क उत्पादन क्षमता बढ़ाना, डोलोमाइट और बाक्साइट खनन बढ़ाना, टिन स्लैग से टैंटलम और नियोबियम का निष्कर्षण, और क्रिटिकल मिनरल के लिए नई परियोजनाओं का चयन शामिल है। इन पहलों से राज्य को 250 करोड़ रुपये और सीएमडीसी को 768.4 करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व मिलेगा। इसके अलावा खनन से संबंधित सर्विस प्रोवाइडर सेवाओं, ड्रोन निगरानी, बंद खदानों का पुनरुद्धार और स्थानीय उद्योगों में प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी बढ़ेंगे। ये सभी पहलें छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र को विकसित करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सीएमडीसी की भूमिका को मजबूत करेंगी।

Priyanshi Chaturvedi 15 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.