Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी
deaths,contaminated water,Indore

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण फैल रहे गैस्ट्रोएंटेराइटिस प्रकोप ने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया है। रविवार रात को नयापुरा बस्ती की रहने वाली 56 वर्षीय कमला बाई की मौत हो गई, जिन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी मौत को सीधे दूषित पानी से जोड़कर नहीं माना, क्योंकि वह पहले से किडनी और अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं। सोमवार को भगवानदास पिता तुकाराम भरणे की भी मौत हो गई, जो 10 दिन से निजी अस्पताल में भर्ती थे। भागीरथपुरा में अब तक स्थानीय निवासियों के अनुसार 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें महिलाएं अधिक हैं और एक छह माह का शिशु भी शामिल है। प्रशासन ने मृतकों में से दो को मुआवजा सूची में शामिल किया है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और मरीजों की स्थिति

दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग ने दूषित पेयजल के कारण फैल रहे प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए 4,827 लोगों की स्क्रीनिंग की है। सोमवार को दस्त की शिकायत लेकर 12 नए मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में रैफर किया गया। 29 दिसंबर से अब तक 434 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए, जिनमें से 395 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 39 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जिनमें 10 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। प्रशासन ने बस्ती में 24 घंटे डॉक्टर और दो एम्बुलेंस तैनात कर रखी हैं ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Vandana singh 13 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.