Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
CM साय के जनदर्शन में 1950 आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल
Raipur ,CM Sai,  public interaction program , 1950 applications,  Congress

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 जनवरी को आयोजित जनदर्शन में तीन घंटे में 1950 आवेदनों के निपटारे का दावा किया। सरकार के अनुसार, कुछ आवेदनों का तत्काल समाधान किया गया जबकि बाकी को संबंधित विभागों को भेजा गया। वहीं कांग्रेस ने इस दावे पर तंज कसते हुए कहा कि इतनी कम समय में गंभीर मामलों का समाधान असंभव है।

 

यदि 1950 आवेदन तीन घंटे में निपटाए गए, तो औसतन हर छह सेकंड में एक आवेदन का निराकरण हुआ, जिसे कांग्रेस ने ‘अद्भुत’ और अविश्वसनीय बताया। बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में जनदर्शन की कोई ठोस उपलब्धि नहीं थी, जबकि साय सरकार में जनता के काम हो रहे हैं।

 

सरकारी बयान के अनुसार, मौके पर कुछ जरूरतमंदों को तत्काल लाभ मिला, जैसे जीवन दास मानिकपुरी और भारत साहू को बैटरी चलित ट्राइसिकल। विशेषज्ञों ने कहा कि जनता से संवाद सकारात्मक है, लेकिन आंकड़े पारदर्शी और वास्तविक होने चाहिए। अब ध्यान इस बात पर है कि कितने आवेदन का स्थायी समाधान जमीन पर दिखता है।

Priyanshi Chaturvedi 12 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.