Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित डॉक्यू-सीरीज “हनीमून से हत्या” का ट्रेलर रिलीज
trailer,docu-series,Honeymoon to Murder,Raja Raghuvanshi murder case

देश को झकझोर देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित डॉक्यू-सीरीज “हनीमून से हत्या” का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में उस खौफनाक साजिश की परतों को सामने लाने की कोशिश की गई है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। ट्रेलर के दौरान राजा के परिजन भावुक नजर आए और उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे समाज के सामने कड़वा सच आएगा। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने स्पष्ट किया कि यह कोई काल्पनिक फिल्म नहीं, बल्कि परिवार की अनुमति से बनाई गई डॉक्यूमेंट्री है। उन्होंने बताया कि पहले एक फिल्म निर्देशक से भी बातचीत हुई थी, लेकिन कहानी अधूरी होने के कारण प्रोजेक्ट रोक दिया गया। डॉक्यूमेंट्री में राजा के केस के साथ-साथ कुछ अन्य चर्चित हत्याकांडों को भी दिखाया गया है।

परिवार की प्रतिक्रिया और केस पर असर

विपिन रघुवंशी ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री पूरी तरह से मीडिया और पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों पर आधारित है, इसलिए इससे चल रहे कोर्ट केस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। परिजनों ने मेघालय सरकार से मांग की है कि मुख्य आरोपी सोनम और उसके साथियों को कोई कानूनी मदद या रियायत न मिले। विपिन ने कहा कि आरोपियों ने न केवल राजा की जान ली, बल्कि मेघालय की शांत छवि को भी नुकसान पहुँचाया। ट्रेलर में राजा को देखकर भाई विपिन भावुक हो गए और कहा, “हम राजा को वापस नहीं ला सकते, लेकिन उसे इंसाफ दिलाना अब हमारा एकमात्र उद्देश्य है।” मामला मई 2025 का है, जब इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने मेघालय गए थे, जहां सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।

Vandana singh 11 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.