Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
 Tight security,arrangements,Turkman Gate

तुर्कमान गेट इलाके में हाल ही में हुई पत्थरबाजी और हिंसा के बाद आज दिल्ली के फैज ए इलाही मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है। मस्जिद प्रशासन और पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार तुर्कमान गेट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। मस्जिद परिसर और उसके आसपास पुलिस व पैरामिलिट्री बल की मौजूदगी रहेगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। मस्जिद के मुख संरक्षक नजमुद्दीन चौधरी ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि हालात को ध्यान में रखते हुए लोग अपने घर या नजदीकी मस्जिद में नमाज अदा करें और भीड़ से बचें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।

हिंसा की पृष्ठभूमि और प्रशासनिक कार्रवाई

गौरतलब है कि 6 नवंबर की आधी रात को तुर्कमान गेट इलाके में फैज ए इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हालात बिगड़ गए थे। दिल्ली नगर निगम की डिमोलिशन टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाने पहुंची स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह विरोध हिंसा में बदल गया और पुलिस व एमसीडी टीम पर पथराव किया गया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई जिसके तहत चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई थी।

जांच और शांति बनाए रखने की अपील

हिंसा की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस फॉरेंसिक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हिंसा के पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं थी। प्रशासन ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Vandana singh 9 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.