Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल
Chhattisgarh,BJP minister,Godse a nationalist,Congress demands,Political turmoil

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारोपी नाथूराम गोडसे को “राष्ट्रवादी व्यक्ति” बताए जाने के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है और मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। यह विवाद उस समय सामने आया जब केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ कर दिया। इसी मुद्दे पर आयोजित बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री वर्मा ने यह बयान दिया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर विरोध जताते हुए इसे ‘गोडसेवादी मानसिकता’ करार दिया और कहा कि महात्मा गांधी का नाम इतिहास से मिटाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।

कांग्रेस का हमला, बीजेपी नेतृत्व की चुप्पी

 

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या बीजेपी गोडसे का महिमामंडन कर रही है। पार्टी के मीडिया विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में गांधी जी का सम्मान करते हैं, लेकिन देश में उनके मंत्री गांधी के हत्यारे का महिमामंडन कर रहे हैं, जो बीजेपी की दोहरी सोच को दिखाता है। कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार आक्रामक बनी हुई है और मंत्री को पद से हटाने की मांग पर अड़ी है। वहीं, अब तक इस पूरे मामले पर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बयान ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में तनाव बढ़ा दिया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Vandana singh 8 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.