Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप
ED raids,I-PAC in Kolkata,Mamata Banerjee,serious allegations

कोलकाता में राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने ईडी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एजेंसी ने उनकी पार्टी से जुड़े अहम दस्तावेज चुरा लिए हैं। ममता बनर्जी ने दावा किया कि ईडी की टीम पार्टी कार्यालय से कागजात उठा रही थी और यह पूरी कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार TMC की चुनावी रणनीति, उम्मीदवारों की सूची और आंतरिक योजनाओं की जानकारी जुटाना चाहती है।

ईडी का जवाब: राजनीति नहीं, कानून के तहत कार्रवाई

ममता बनर्जी के आरोपों के बाद ईडी ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक पार्टी को निशाना बनाकर नहीं की गई है। एजेंसी के मुताबिक, यह छापेमारी अवैध कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत की जा रही है, जिसमें कैश जनरेशन, हवाला ट्रांसफर और पैसों के रूट की जांच हो रही है। ईडी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 6 और दिल्ली में 4 ठिकानों पर छापेमारी जारी है और टीम किसी भी राजनीतिक पार्टी के दफ्तर में नहीं गई है। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने, जिनमें संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति भी शामिल थे, अपनी पोजिशन का गलत इस्तेमाल करते हुए ईडी के दस्तावेज जबरदस्ती छीन लिए। ईडी ने दोहराया कि यह पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में हो रही है और जांच अभी जारी है।

Vandana singh 8 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.