Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल
Indor,dirty water, dwath , congress, raise question

 मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों ने शहर की स्वच्छता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य की वाणिज्यिक राजधानी को लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया, लेकिन हाल की घटनाओं ने इस पुरस्कार की सच्चाई पर शंका पैदा कर दी है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शहर के कई इलाकों का दौरा कर पानी की गुणवत्ता जांची और कहा कि नलों से लोगों को बदबूदार, सीवेज मिला पानी मिल रहा है। सिंघार ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के ‘स्वच्छता’ और ‘विकसित भारत’ के दावे जमीनी हकीकत में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। प्रशासन ने अब तक छह मौतों की पुष्टि की है, जबकि स्थानीय लोगों ने 17 मौतों का दावा किया है।

जनता की सुरक्षा और जल गुणवत्ता पर चिंता

उमंग सिंघार ने नगर निगम के बजट और स्वच्छता पुरस्कारों को देखकर सवाल उठाया कि आखिर ऐसा शहर जहां 8,000 करोड़ रुपये का बजट है, लोगों को साफ पानी क्यों नहीं मिल रहा। उन्होंने पूरे प्रदेश में जल गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की और जनता से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में यह काम करें। इसके अलावा उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई, आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और इंदौर महापौर के इस्तीफे की भी मांग की। सिंघार ने चेताया कि स्वच्छता के पुरस्कार लोगों को जिंदा नहीं रखते, जिंदा रहने के लिए उन्हें साफ पानी चाहिए, और सरकार इसमें विफल रही है।

Vandana singh 8 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.