Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमेरिका में पेश हुए निकोलस मादुरो और पत्नी सिलिया फ्लोरेस, खुद को बताया निर्दोष
Nicholas Maduro,Cilia Flores,appeared in court in the United States

वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस अमेरिका के कोर्ट में पेश हुए, जहां दोनों ने सभी आरोपों से खुद को निर्दोष बताया। सुनवाई के दौरान सिलिया के चेहरे और सिर पर पट्टियां बंधी थीं, उनकी दाहिनी आंख पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे और उनका शरीर झुका हुआ था। उनके वकील मार्क डोनेली ने कोर्ट को बताया कि अपहरण के दौरान फ्लोरेस को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें मेडिकल जांच की जरूरत है, संभव है उनकी पसली टूट गई हो। कोर्ट में मादुरो ने भी अपने खिलाफ लगाए गए कोकीन आयात और हथियार संबंधी अपराधों में खुद को निर्दोष बताया। दंपत्ति कोर्ट में काफी तनाव में दिखाई दिए, दोनों को बैठने और उठने में मदद की जरूरत पड़ी, और मादुरो बार-बार अपनी पत्नी की ओर देख रहे थे।

अमेरिका ने मादुरो दंपत्ति को बेडरूम से घसीटकर गिरफ्तार किया

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला पर हमला कर मादुरो और उनकी पत्नी को उनके बेडरूम से बाहर घसीटकर गिरफ्तार किया। इसके बाद वे कोर्ट में पेश हुए। इस घटना के बाद वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और अमेरिका पर कड़ी आपत्ति जताई, उन्होंने इसे मादुरो का अपहरण बताया। कोर्ट में अगली सुनवाई 17 मार्च 2025 को तय की गई है। मादुरो और फ्लोरेस दोनों के वकीलों ने कोर्ट से उनके स्वास्थ्य की देखभाल और मेडिकल जांच कराने की मांग की है, ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके और उनकी चोटों का सही इलाज हो सके।

Vandana singh 6 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.