Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत
Chaitanya Baghel , granted bail, liquor scam case

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को शराब घोटाला मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। चैतन्य बघेल जुलाई 2025 से जेल में बंद थे। जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी। चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने दुर्ग स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर दो बार छापेमारी की थी। ईडी का आरोप है कि चैतन्य बघेल ने एक्साइज पॉलिसी के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध लाभ उठाया।

ईडी की जांच और चार्जशीट, घोटाले की परतें खुलीं

ईडी ने इस मामले में 22 दिसंबर 2025 को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में आठवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी, जो करीब 3200 पन्नों की है। अब तक इस केस में मूल सहित कुल आठ चार्जशीट कोर्ट में पेश की जा चुकी हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले का पूरा सिंडिकेट खड़ा किया और वसूली के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जांच में सामने आया है कि उन्होंने करीब 200 से 250 करोड़ रुपये अपने हिस्से में लिए। बताया जा रहा है कि हाई लेवल प्रोटेक्शन और नीतिगत हस्तक्षेप के चलते यह घोटाला लंबे समय तक चलता रहा। वहीं, 30 दिसंबर 2025 को ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास समेत 30 से अधिक अधिकारियों की 38.21 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर दी थी।

Vandana singh 6 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.